बाड़मेर में घर में बच्चों के साथ सो रही विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना देर रात करीब 12:30 बजे की है। बदमाश जबरन घर में घुस गए और गालियां देने लगे। विवाहिता का आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। रिपोर्ट में बताया- बदमाश घर से पर आए और बाहर आने की आवाज लगाने लगे। इस दौरान दरवाजों और खिड़कियों पर लाठी-डंडे मारने लगे। कुछ देर बाद सभी लोग घर में घुस गए। विवाहिता के साथ मारपीट की। साथ ही बच्चों के साथ भी मारपीट की। चिल्लाने की आवाज सुनकर पास घर से देवर और जेठ भाग कर आए। बीच-बचाव किया। इस दौरान बदमाशों ने बंदूक से फायर करने की आवाज भी सुनाई दी।