बाड़मेर जिले की 13 जिला परिषदो सदस्यों और 109 पंचायत समिति की वोटिंग बुधवार को सुबह 7 बजे से शुरू होगी। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इससे पहले मंगलवार को पीजी कॉेलेज से पोलिंग पार्टियों रवाना हो गई है। इससे पहले मतदान के अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतिम ट्रेनिंग दी गई है। दरअसल, बाड़मेर जिले की 37 पंचायत समिति और 17 पंचायत समिति के दो चरणोें में वोटिंग है। पहले चरण में जिला परिषद के 23 वार्ड और 10 पंचायत समिति में वोटिंग हो गई है। इसमें एक वार्ड संख्या 4 में निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं दूसरे चरण में जिला परिषद के 13 और 7 पंचायत समिति के सदस्रूों की वोटिंग बुधवार को सुबह 7 बजे से शुरू होगी। उप निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम रविंद्र कुमार ने बताया- दूसरे चरण में 7 पंचायत समितियों में मतदान है। आज पीजी कॉलेज बाड़मेर से मतदान दल रवाना किए है। कुल 500 बूथों जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड का चुनाव होगा। इसके साथ 206 ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। इसके लिए सारी पार्टियां रवाना हो गई है। रिजर्व पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। रविंद्र कुमार ने बताया- कुल 499 बूथ है। एक सहायक मतदान केंद्र बाड़मेर पंचायत समिति में बनाया गया है। हमने 82 बूथ संवेदनलशील घोषित किए गए है। पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अच्छी व्यवस्था कर रखी है। प्रत्येक पंचायत समिति में एक्स्ट्रा जाब्ता एडीएम ने बताया- प्रत्येक बूथ पर दो-दो कांस्टेबल है। हर ग्राम पंचायत पर तीन पुलिस का जब्ता है। तीन ग्राम पंचायतों में एक अधिकारी और पुलिस मोबाइल पार्टी बनाई गई है। हर पंचायत समिति में 60 करीब रिजर्व जाब्ता भी है। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया - दूसरे चरण में जिला परिषद बाड़मेर एवं 7 पंचायत समिति के निर्वाचन के लिए 500 मतदान केंद्रों के लिए सक्रिय एवं आरक्षित मतदान दलों के लिए आवश्यक कार्मिकों का चयन किया गया। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी तथा चार मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए। 2915 कार्मिक करवाएं दूसरे चरण के मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- 500 सक्रिय मतदान दलों तथा 83 आरक्षित मतदान दलों सहित कुल 583 मतदान दलों के लिए पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय मतदान अधिकारी और चतुर्थ मतदान अधिकारी के रूप में 2915 कार्मिकों का चयन किया गया है। सरपंच चुनाव के लिए 247 रिटर्निग अधिकारी नियुक्त वहीं 7 पंचायत समिति की 206 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के चुनाव के लिए 206 सक्रिय एवं 41 आरक्षित रिटर्निंग अधिकारी सहित कुल 247 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। दूसरे चरण में 13 जिला परिषद सीटों के लिए वोटिंग सात पंचायत समिति में 109 सीटों पर मतदान