ब्यावर के जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को शीतल जल वाटिका का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य को महावीर इंटरनेशनल ब्यावर के सौजन्य से संपन्न किया गया। विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षित शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शीतल जल वाटिका का उद्घाटन किया। उन्होंने इस समाजोपयोगी पहल की सराहना करते हुए महावीर इंटरनेशनल ब्यावर के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल ब्यावर के अध्यक्ष डॉ. तारेश जैन ने मुख्य अतिथि हर्षित शर्मा का साफा पहनाकर स्वागत किया। वीर रतन सिंह मेहता ने उन्हें मोतियों की माला पहनाई, जबकि वीर राजकुमार पहाड़िया ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन डॉ. तारेश जैन, सचिव एडवोकेट नीलेश बुरड़, कोषाध्यक्ष मनोज शारडा, सुनील सकलेचा, दीपचंद कोठारी, रतन सिंह मेहता, विनोद कुमठ, अक्षय कुमार जैन, सुरेंद्र कोठारी, राजकुमार पहाड़िया, मनोज जैन, ओमप्रकाश सोमानी, अमित पारीक, मनीष व्यास और विनोद गर्ग मौजूद रहे। इनके साथ ही एडवोकेट ज्ञानचंद गादिया, एडवोकेट अरविंद करडिया, एडवोकेट बाल किशन गोठवाल, एडवोकेट लोकेश बुरड़, धीरज जैन और एडवोकेट भंवर महेंद्र सिंह सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन डॉ. तारेश जैन ने सभी मौजूद आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।