ब्यावर के नंद नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम के पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन बुधवार सुबह संपन्न हुआ। इस दौरान जयपुर अमरापुर दरबार के महामंडलेश्वर सदगुरुदेव भगत प्रकाश महाराज और प्रेम प्रकाश आश्रम के संत शम्भूलाल उपस्थित रहे। उनकी सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर आश्रम की आधारशिला रखी गई। भूमि पूजन की प्रक्रिया भगवान दरयानी और मनीषा दरयानी ने संपन्न करवाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसके बाद आश्रम के अष्टविनायक भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में भगत प्रकाश महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संतों की सेवा और गुरु द्वारा बताए मार्ग पर चलने से मानव जीवन सफल होता है। महाराज ने “स्वामी टेऊ राम जी बानी” के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश भी साझा किया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के लक्ष्मण दास गुरनानी, हरी किशन तिलोकानी सहित कई समाजजन और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इन सभी ने संत मंडल का स्वागत किया।