बारां| पंचायत समिति के बीडीओ रविंद्र शर्मा ने मंगलवार को ग्राम पंचायत कलमंडा में चल रहे सफाई और स्वच्छता कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। स्वच्छता कार्यों की स्थिति का भी अवलोकन किया। बीडीओ शर्मा ने गांव में नियमित सफाई कराने पर जोर दिया। गलियों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के निर्देश दिए। कचरे के सही निस्तारण की बात कही। उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों को स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी रखने के निर्देश दिए। आमजन को स्वच्छता के लिए जागरूक करने को कहा। कुछ जगह गंदगी मिलने पर ग्राम पंचायत के कार्मिकों को फटकार लगाई। संवेदक को गहन साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव स्वस्थ समाज की आधारशिला है। पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ हर ग्रामीण की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान कृष्णा पाठक, क्षेत्रपाल सुमन, रविंद्र नागर, नादिर मोहम्मद, शरद कुमार तोमर, संवेदक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद थे।