ब्यावर के संस्थापक कर्नल चार्ल्स जॉर्ज डिक्सन की 231वीं जयंती पर जिला कांग्रेस सेवादल ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अरविंद माथुर के नेतृत्व में छावनी फाटक के बाहर स्थित कर्नल डिक्सन की कब्र पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कर्नल डिक्सन की प्रतिमा और कब्र पर पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धासुमन चढ़ाए। उन्होंने ब्यावर जिले की सुख-समृद्धि, अमन और शांति के लिए प्रार्थना भी की। आदर्शों और योगदान को किया याद वक्ताओं ने कर्नल डिक्सन द्वारा स्थापित आदर्शों और उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने "जब तक सूरज चांद रहेगा, डिक्सन साहिब का नाम रहेगा" और "डिक्सन साहिब अमर रहें" जैसे नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पीसीसी सचिव कल्पना भटनागर, जिला प्रवक्ता सोहन मेवाड़ा, इंटक फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर मेवाड़ा, शिक्षक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश सिंह राठौड़, प्रदेश कॉर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग ऋषि लाम्बा, सेवादल उपाध्यक्ष बाबूलाल पंवार, कर्मचारी नेता रामलाल लखन, अशोक मूंदड़ा, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष बालूराम सेन, ब्लॉक प्रवक्ता भरत भाटी, छगन मेवाड़ा, राहुल मेवाड़ा, आर्यन मैसी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।