गांव बाबैन के 28 साल के रिंकेश ने दहेज प्रताड़ना के केस से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। रिंकेश ने पहले वीडियो बनाया फिर किसी खेत में जहरीला पदार्थ पी लिया। वह मामा के गांव खरबेरा पहुंचा। वहां तबीयत बिगड़ी वह मां के पैरों में गिर पड़ा। बोला, मैंने जहर खा लिया है। परिजन उसे इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। शव परिजनों को सौंप दिया। चाचा सबरजीत ने बताया, रिंकेश सुबह करीब 9 बजे घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। 10 बजकर 17 मिनट पर उसने सुसराल वालों से परेशान होकर सुसाइड का वीडियो बनाया। इसके बाद उसने दोस्त सौरभ पैघोर को फोन किया। कहा, वीडियो वायरल कर देना। फिर उसने जहर खाया इसके बाद वह खरबेरा पहुंचा। वहां मां के पैरों में लड़खड़ाकर गिर गया। दोस्त से कहा वीडियो वायरल कर देना, मां के कदमों में दी जान आरोप-घर से जेवरात और नकदी ले गईं दोनों बहन, पीहर में ही रह रही थीं दोस्त सौरभ ने बताया, रिंकेश और उसके बड़े भाई पुष्पेंद्र की शादी विनेश और मिथलेश के साथ हुई थी। विनेश और मिथलेश माढ़ा चौकी की रहने वाली हैं। शादी के एक साल बाद पुष्पेंद्र की गांव के पोखर में डूबने से मौत हो गई। पुष्पेंद्र की मौत के कुछ दिन बाद दोनों बहनें अपने पीहर चली गईं। सौरभ ने बताया, पीहर जाकर दोनों ने रिंकेश, उसके पिता लाख राम, मां बॉबी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। साल 2021 में विनेश ने एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद से रिंकेश तारीख पर जा रहा था। रिंकेश और मिथलेश के कोई बच्चा नहीं है। रिंकेश के दोस्त सौरभ ने बताया, रिंकेश जब भी मथुरा तारीख पर जाता था, ससुराल वाले उसे धमकाते थे... साल 2023 में रिंकेश के पिता का निधन हो गया। सौरभ के मुताबिक रिंकेश ने बताया था, तारीख पर जाने पर दोनों बहनें 20 लाख की मांग करती थीं। रिंकेश ने कहा था, तारीख पर जाने पर ससुराल वाले उसे पीटते थे। सौरभ ने बताया, सुसाइड से पहले रिंकेश ने उसे फोन किया था। कहा था, वह ससुराल वालों से बहुत परेशान है। इसलिए सुसाइड कर रहा है। भाभी के एक बेटा था जो पीहर में ही हुआ वह अपनी मां के पास ही रहता है।