भाद्राजून पंचायत समिति की 24 में से छह ग्राम पंचायतों में आज उप सरपंच पद के चुनाव हुए। सुगलिया जोधा से ताराराम माली, भोरड़ा से राणा राम सुथार और शंखवाली से पोलाराम प्रजापत चुने गए। बाकी ग्राम पंचायतो में उप सरपंच चुनाव की प्रक्रिया चल रही है बावड़ी से चंदन सिंह, गोविन्दला से अमोना राम और बाला से पोसा राम उप सरपंच चुने गए। चुनाव के साथ पंचायतों में पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक सरगर्मी थम गई। उप सरंपचों की सूची - जीत की खबर मिलने के बाद पंचायत भवन के बाहर मौजूद समर्थकों ने ढोल-ताशे बजाए और आतिशबाजी की। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई बांटी। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित उप सरपंचों को फूल-माला पहनाकर और पगड़ी बांधकर बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान स्थानीय पुलिस और निर्वाचन अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।