रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर- भगत की कोठी (जोधपुर) एवं खातीपुरा (जयपुर)-हावडा-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04813, भगत की कोठी -दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक (15 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक बुधवार को 17.20 बजे रवाना होकर गुरूवार को 17.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04814, दानापुर- भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 अप्रैल से 16 जुलाई तक (15 ट्रिप) दानापुर से प्रत्येक गुरूवार को 19.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 01.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन का यहां होगा ठहराव यह ट्रेन मार्ग में जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरां स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 2 सैकण्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित कुल 21 डिब्बे होंगे। खातीपुरा-हावडा विकली स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से इसी प्रकार गाडी संख्या 09709, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून तक (13 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक मंगलवार को 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.40 बजे हावडा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09710, हावडा-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 01 जुलाई तक (13 ट्रिप) हावडा से प्रत्येक बुधवार को 23.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 09.00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। ट्रेन का यहां होगा ठहराव यह रेलसेवा मार्ग में बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं.दीनदयाल उपाध्याय, भबुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 2 सैकण्ड एसी, 3 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित 22 डिब्बे होंगे।