महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसका असर उत्तर पश्चिम रेलवे की ट्रेनों पर भी पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जोधपुर-हड़पसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 8-8 ट्रिप रद्द करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- मध्य रेलवे के खंडेला-मंकी हिल स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण रेल संचालन प्रभावित हुआ है। इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20495) 10 से 17 जुलाई तक और हड़पसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20496) 11 से 18 जुलाई तक रद्द रहेगी। 2 ट्रेनों का बदला रूट मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाडी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर ट्रेन जो 8 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन होकर संचालित होगी। इसी तरह जोधपुर-केएसआर बेंगलुरू रेलसेवा (गाडी संख्या 20693) जो 9 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन-पुणे होकर संचालित होगी। जल भराव के कारण रद्द रहेंगी ये ट्रेने मुम्बई में भारी वर्षा एवं जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ये ट्रेन प्रभावित रहेगी। रद्द ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. भगत की कोठी-गांधीधाम ट्रेन (गाड़ी संख्या 22483) 9 जुलाई को रद्द रहेगी। 2. गांधीधाम-भगत की कोठी ट्रेन (गाड़ी संख्या 22484) 10 जुलाई को रद्द रहेगी।