ब्यावर में भगवान श्री परशुराम का जन्म महोत्सव 14 से 19 अप्रैल तक मनाया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक हंसराज शर्मा के नेतृत्व में 6 दिवसीय धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सह संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता और सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। सुबह 7 बजे सेंटपॉल स्कूल ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। रात 8 बजे अजमेरी गेट पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसमें समाज के लोग और शहरवासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह होंगे आयोजन आयोजन समिति ने जिला कलेक्टर कमलराम मीना, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना और सिटी थानाधिकारी आशुतोष पांडे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर देशवाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, संयोजक हंसराज शर्मा, सह संयोजक सुमित सारस्वत, मुकेश शर्मा, धीरज शर्मा, संजय पाराशर, कैलाश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा, चेतन शर्मा, राजीव मिश्रा, लोकेश उपाध्याय, हनी शर्मा और उज्जवल शर्मा सहित अनेक समाजजन मौजूद थे।