पर्यूषण महापर्व के दौरान सुधा सागर संत भवन में दिगंबर जैन महिला मंडल के तत्वाधान में संयोजक डिम्पल छाबड़ा, शोभना पपड़ीवाल, रेखा कासलीवाल ने धार्मिक एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जैन समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कीर्ति छाबड़ा वर्षा जैन और अनीता संघी थी। सुशील छाबड़ा ने बताया कि बच्चों, महिला व पुरुष वर्ग की अलग-अलग धार्मिक एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।बच्चों की प्रतियोगिता में भाविक जैन, महिलाओं में प्रिय छाबड़ा और पुरुषों में सुशील छाबड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में तम्मो कासलीवाल ने मंगलाचरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।