राजकीय बहुउद्देशीय पशु अस्पताल का भूमि पूजन कार्यक्रम रविवार को हुआ। इसके निर्माण के लिए भामाशाह गोपाल चांडक ने 2.5 करोड़ रुपए का सहयोग दिया है। इस अवसर पर विधायक पब्बाराम विश्नोई और जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अस्पताल की नींव रखी भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान गोपाल चांडक और उनके परिजनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अस्पताल की नींव रखी। इस दौरान, भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग की सराहना की गई। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने भामाशाह गोपाल चांडक और उनके परिजनों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भामाशाह के इस सहयोग को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के पशुओं को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो सकेगी। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. भागीरथ सोनी ने भामाशाह श्रीगोपाल चांडक और उनके परिजनों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जिला मुख्यालय के आसपास 150 किलोमीटर के दायरे में इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पशु चिकित्सालय जिलास्तरीय और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर रामेश्वर लाल, रतन सिंह, अभिषेक भादू, धनसुख टरू, गिरीराज व्यास, पूरन व्यास, पवन व्यास, जितेंद्र सहित पशुपालन विभाग के डॉ. दिनेश कुमार चौधरी, डॉ. दिनेश मारुती, मांगीलाल और हुकुमाराम उपस्थित रहे।