भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक मकान से 5 किलो 828 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घर से डोडा चूरा बेचता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि आरोपी डोडा चूरा कहां से लेकर आया था। घर से आरोपी बेचता था मादक पदार्थ सब इंस्पेक्टर होतम सिंह ने बताया कि आज मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि गुलाल कुंड मोहल्ले में बाबू सिंह के घर पर अवैध मादक पदार्थ है। इस सूचना पर पुलिस बाबू सिंह के मकान पर पहुंची। मकान की तलाशी ली तो, उसके मकान से 5 किलो 828 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। आरोपी बाबू सिंह को हिरासत में लिया गया है। बाबू सिंह से पूछताछ की जा रही है कि वह डोडा चूरा कहां से लेकर आया था। अवैध मादक पदार्थ की कीमत का पता लगाया जा रहा है।