तेज रफ्तार SUV कार भाई-बहन और भांजे को रौंदती हुई निकल गई। मां-बेटा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मामा की मौत हो गई। कार करीब डेढ़ सौ मीटर तक बाइक को घसीटती ले गई। घटना भरतपुर के गोपालगढ़ के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई। हादसे के बाद मौके पर कार छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था मृतकों में नजाकत अली (28), उसकी बहन मुस्सी (38) और भांजा मोनिस (15) शामिल हैं। नजाकत अली के जीजा इरफान ने बताया- नजाकत हरियाणा के नूंह जिले (रेहना गांव) का रहने वाला था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह अपनी बहन मुस्सी को उसके ससुराल गोपालगढ़ (भरतपुर) के जोतरी गांव छोड़ने जा रहा था। उनके साथ नजाकत का भांजा मोनिस भी बाइक पर सवार था। मौत बनकर आई कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अंधवाड़ी गांव के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उतरने ही वाले थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुस्सी और उसके बेटे मोनिस की मौके पर ही मौत हो गई। नजाकत को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। नजाकत अली अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उधर, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। फरार कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। --------- जयपुर में सड़क हादसे की यह खबर भी पढ़िए… जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में कार घुसी, SI की मौत, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से कार जा घुसी। हादसे में करौली के सपोटरा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर (SI) हनुमान मीणा (55) की मौत हो गई, जबकि 2 कॉन्स्टेबल सहित तीन लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर...