भरतपुर में एक कार बिजली के पोल से टकरा गई। पोल से टकराने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और तीन बार पलटते हुए एक खेत में जा गिरी। मामला जिले के सेवर थाना इलाके में बुधवार देर शाम का है। कार में बैठे दो लोग भी घायल हो गए। इस टक्कर में बिजली का पोल भी टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली सप्लाई को बंद करवाया। कार में सवार दोनों व्यक्ति सेवर की तरफ से आगरा जा रहे थे। सेवर से आगरा की तरफ जा रहे थे दोनों घटना मलाह इलाके स्थित ओवरब्रिज की है। जंगी निवासी कबई थाना नदबई और उसका साथी कन्हैया निवासी नदबई आगरा की तरफ जा रहे थे। दोनों साथी लाइट डेकोरेशन का काम करते हैं। वह लाइट का सामान लेने जा रहे थे। इस दौरान मलाह ओवरब्रिज के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले कार डिवाइडर से टकराई। उसके बाद सड़क किनारे तीन से चार पलट कर बिजली के पोल से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल आसपास के लोगों ने जब हादसे को देखा तो, वह मौके पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने दोनों घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों के काफी चोटें आई थी। घटना की सूचना पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिजली सप्लाई को बंद करवाई पुलिस ने तुरंत बिजली पोल की सप्लाई को बंद करवाया। बिजली का टूटा हुआ पोल सही होने के बाद बिजली की सप्लाई को शुरू किया गया। पुलिस मौके पर घटना की जानकारी ली। साथ ही घायलों से भी घटना के बारे में पता किया।