भरतपुर में चल रहे अलग-अलग डेवलपमेंट के कामों को लेकर कलेक्टर कमर चौधरी ने शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान भरतपुर डेवलपमेंट ऑथिरिटी के अधिकारी भी उनके साथ रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से पहले जो काम पूरे हो सकते है, उन्हें अधिकारी आपसी कॉर्डिनेशन के सा​थ सम से पूरा करे। कलेक्टर ने कहा- लोगों की सुविधा के लिए कोशिश करेंगे कि मानसून से पहले कई कामों को पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा जहां-जहां इम्प्रूवमेंट की जरूरत हैख् उसके लिए अधिकारियों को बता दिया गया है। एजेंसियों को कॉर्डिनेशन की जरूरत कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि भरतपुर में काफी एजेंसी काम कर रहीं हैं। ऐसे में सभी एजेंसी को एक दूसरे से कोर्डिनेशन की काफी जरूरत रहती है। इसमें नाला बनाना या कोई और अंडरग्राउंड काम करना। उसमें देखना होता है जमीन के नीचे क्या-क्या चीजें चल रहीं हैं। जैसे बिजली की तारें, पानी की पाइप लाइन, सीवरेज लाइन इन्हें क्रॉस करवाना। इसमें कोर्डिनेशन की जरूरत रहती है। उन्होंने बताया- इन कामों में समय बहुत ज्यादा लगता है। कई बार अतिक्रमण के कारण काफी समस्याएं आती हैं। ऐसे में निरीक्षण के दौरान देखा गया कि कामों की स्पीड क्या है। और, मानसून से पहले कौनसे काम पूरे हो जाएंगे। ऐसी क्या चीजें हैं जिनके कारण हमारे काम में देरी होगी। कलेक्अर ने बताया- इन सभी चीजों को देखने के लिए आज BDA (भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी) के साथ निरिक्षण किया गया है। जहां-जहां इम्प्रूवमेंट की जरूरत है उसके लिए बता दिया गया है। ट्रैफिक मोबिलिटी लोगों की सुविधा के लिए जरूरत है। इसके लिए बता दिया गया है। कोशिश करेंगे की मानसून से पहले काफी कामों को पूरा कर लिया जाए।