कांग्रेस ने भाजपा पर जन विरोधी राजनीतिक गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के ऑब्जर्वर हिम्मत सिंह रविवार को भरतपुर पहुंचे। उन्होंने 'वोट बचाओ देश बचाओ' के मुद्दे पर कहा कि भाजपा के इशारे पर वोटर लिस्ट से असली वोटरों के नाम काटकर नकली वोटरों के नाम जोड़े जा रहे हैं। इसके खिलाफ राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठा रहे हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा के जरिए गांव गांव जाकर लोगों से भी मिले हैं। कांग्रेस सिर्फ इतना चाहती है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम करे। बीजेपी की राजनीतिक गतिविधियां जन विरोधी AICC के ऑब्जर्वर हिम्मत सिंह पटेल ने बताया कि, कांग्रेस की स्थापना देश को आजाद करवाने के लिए हुई थी। देश के संविधान में हर नागरिक को एक स्वतंत्रता दी गई। हर व्यक्ति को अपनी बात अपने हक की आजादी मिली। बीजेपी के शासन में उनकी राजनीतिक गतिविधियां हमेशा जनविरोधी रहीं हैं। बीजेपी आज संसद में भी बात करने के लिए तैयार नहीं है। SIR के नाम पर वोटरों के नाम काटने का आरोप उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के हर नागरिक के मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा ये जरिए लोगों के बीच गए और उनके दुख दर्द को समझा। उनके हक के लिए राहुल गांधी ने संसद से सड़क तक सभी मुद्दों को उठाया। SIR के नाम से देश में नई वोटर लिस्ट तैयार हो रही है। वोटर लिस्ट में से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग से मांग, निष्पक्ष काम करे उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर नकली वोटरों के नाम अलग-अलग राज्यों में लिखे जा रहे हैं। इसके खिलाफ INDIA गठबंधन ने आवाज उठाई। वोट चोरी का मुद्दा SIR तक सीमित नहीं है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, EVM मशीन और वीवीपैट मशीनों को लेकर सवाल उठाए हैं। हर नागरिक का वोट देना संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस की यह मांग है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम करे।