भरतपुर के भुसावर थाना इलाके से एक डंपर ड्राइवर के साथ मारपीट और किडनैपिंग का वीडियो सामने आया है। बोलेरो सवार लोगों ने ड्राइवर से पैसे मांगे। जब उसने पैसे नहीं दिए तो, बोलेरो सवार लोगों ने ड्राइवर से मारपीट की और, उसे किडनैप कर अपने साथ ले गए। बदमाशों ने ड्राइवर से 58 हजार रुपये और 1 मोबाइल भी लूट लिया। राहगीरों ने ड्राइवर को देख उसकी मदद की और पुलिस को सूचना दी। पहिया चेक करने रुका था ड्राइवर मुकुट निवासी कोटरी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 21 अप्रैल की रात करीब 3 से 4 बजे की बात है। मैं निठार गांव के पास स्थित लीज से डंपर पत्थरों से भरकर मालपुरा स्थित महावीर क्रेशर पर खाली करने जा रहा था। गाड़ी के पहिए में कोई परेशानी आ रही थी तो, मैं डंपर रोककर पहिया चेक करने लगा। पैसे नहीं देने से नाराज लोगों ने ड्राइवर को बुरी तरह पीटा इस दौरान अचानक एक बोलेरो गाड़ी आई जिसमें करीब 7 लोग सवार थे। वह मुकुट के पास रुके और अवैध वसूली की डिमांड करने लगे। सभी लोगों के पास हथियार भी थे। मुकुट से बोलेरो सवार लोगों को पैसे देने से मना कर दिया। तभी उन्होंने मुकुट पर हमला कर दिया। मुकुट को मौके पर ही लात घूसों से बुरी तरह पीटा। माचिस से शरीर को जगह-जगह जलाया मारपीट करने के बाद वह मुकुट को बोलेरो की डिग्गी में डालकर अपने साथ जंगल में ले गए। जंगल में बोलेरो सवार लोगों ने मुकुट के शरीर को माचिस की तिल्ली से जगह-जगह जलाया। साथ ही मुकुट की जेब से 58 हजार रुपये और उसका मोबाइल निकाल लिया। सुबह के समय मुकुट को अधमरे हालत में सिद्ध बाबा पहाड़ियों में पटककर चले गए। पहाड़ियों में ड्राइवर को पटककर भागे बदमाश राहगीरों ने जब मुकुट को देखा तो, उसके घर पर फोन कर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मुकुट को उसके परिजन घर लेकर आये और, पुलिस को घटना की सूचना की गई। पुलिस ने मुकुट से पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।