भरतपुर में 20 साल की युवती से पड़ोसी द्वारा ब्लैकमेल कर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती 6 महीने की गर्भवती थी और घटना बताने के बाद परिजन उसे गर्भपात के लिए ले गए, जो तीन दिन से वापस नहीं लौटे हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने FIR में बताया कि उनके पड़ोसी का घर पर आना जाना था। उसने बहला फुसलाकर उनकी 20 साल की नातनी से दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण आरोप है कि आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब एक साल से युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान वह लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता 6 महीने की गर्भवती इस दौरान युवती 6 महीने की गर्भवती हो गई। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने 5 अप्रैल को अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन गर्भपात के लिए ले गए, वापस नहीं लौटे घटना सामने आने के बाद युवती के माता-पिता उसे गर्भपात के लिए कहीं ले गए। तीन दिन बीत जाने के बाद भी वे घर वापस नहीं लौटे हैं। पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा चुकी है। युवती अपने माता-पिता के साथ है और पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें ढूंढने की बात कही गई है।