भरतपुर के जनाना अस्पताल में देर रात एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला के परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि महिला को समय पर इलाज नहीं मिला। महिला 3 महीने की गर्भवती थी। पेट के दर्द की शिकायत के चलते महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था। पेट में जलन और दर्द की शिकायत थी मृतक महिला के देवर महेश ने बताया कि कल्पना निवासी बिरहरु 3 महीने की गर्भवती थी। कल दोपहर 12 बजे उसे पेट दर्द की शिकायत पर जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कल्पना को दोपहर से ही पेट में जलन और शरीर में बेचैनी की शिकायत थी। कल्पना के परिजनों ने इसके बारे में डॉक्टर को बताया। सही इलाज नहीं मिलने का आरोप देर रात कल्पना की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि कल्पना को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाया। जिससे कल्पना की मौत हो गई। कल्पना की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का करवाया गया पोस्टमार्टम पुलिस से परिजनों से समझाइश कर कल्पना के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। आज सुबह महिला के शव का आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। महिला के परिजन जनाना अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।