भरतपुर नगर निगम की टीम की ओर से शनिवार को रेड क्रॉस सर्किल के पास अतिक्रमण हटाया गया। यहां टीम ने 4 दुकानों और 1 गोदाम को तोड़ा। यह जमीन ट्रस्ट के नाम थी, जिस पर दुकान और गोदाम बनाकर कॉमर्शियल यूज लिया जा रहा था। नगर निगम के आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि रेड क्रॉस सर्किल के पास कुछ जमीन एक ट्रस्ट को दी गई थी। इसका धार्मिक तरीके से उपयोग करना था। इसमें धर्मशाला, सत्संग भवन बनाया जाए लेकिन, उस जमीन का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। इसे लेकर हमारे पास शिकायत आई थी। 10 दिन पहले अतिक्रमणकारियों को दिया था नोटिस जमीन पर कब्जर करने वाले लोगों को 10 दिन पहले नोटिस दिया गया था। लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद शनिवार को नगर निगम की टीम खुद मौके पर पहुंची और बुलडोजर से सभी पक्के निर्माण को तोड़ा गया। जमीन पर लोग स्टे लेकर आए थे। इसलिए ड्रेनेज और सड़क का काम रुका हुआ था। अतिक्रमण तोड़ने से पहले दुकानों को खाली करवाया अतिक्रमण हटाने के बाद ड्रेनेज और सड़क का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। 4 दुकानें और एक गोदाम को तोड़ा गया है। जमीन को पूरी तरह के खाली करवाया जा रहा है। निर्माण तोड़ने से पहले दुकानों को खाली करवाया गया है। दो अतिक्रमणकारियों ने किया कार्रवाई का विरोध कार्रवाई के दौरान कुछ दुकान वालों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया। उनका कहना था कि सोमवार तक नगर निगम समय दे। नगर निगम को इस बात का डर था की अतिक्रमणकारी फिर से स्टे नहीं ले आये। उससे पहले नगर निगम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।