भरतपुर रेंज की नई आईजी प्रीति चंद्रा ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उनके भरतपुर पहुंचने पर एसपी राजेश मीणा सहित कई अधिकारियों ने स्वागत किया और ऑफिस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार संभालने के बाद आईजी प्रीति चंद्रा ने कहा कि साइबर क्राइम पर पूरी नजर रखी जाएगी और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। एसपी राजेश मीणा सहित अधिकारियों ने किया स्वागत भरतपुर रेंज ऑफिस पहुंचने पर नई आईजी प्रीति चंद्रा का एसपी राजेश मीणा सहित कई पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार संभालने के बाद आईजी प्रीति चंद्रा ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर भी लगातार नजर रखी जाएगी और ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के साथ मिलकर बनेगी कार्ययोजना आईजी प्रीति चंद्रा ने कहा कि मुख्यालय के अनुरूप बेहतर काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों के आधार पर कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेंज के अधिकारियों के साथ मिलकर अपराध रोकने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अधिकारियों ने अच्छे रिजल्ट दिए हैं और उन्होंने भी बेहतर काम किया है। डीग में साइबर क्राइम बड़ी चुनौती आईजी प्रीति चंद्रा ने कहा कि डीग साइबर क्राइम का एक हॉटस्पॉट बना हुआ है और यह पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। इसके अलावा इंटर स्टेट अपराधियों की आवाजाही भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि हार्डकोर अपराधियों पर विशेष फोकस किया जाएगा। ऐसे अपराधियों की सूची तैयार कर निगरानी तंत्र बनाया जाएगा, ताकि वे दोबारा किसी अपराध को अंजाम नहीं दे सकें।