भरतपुर एसपी राजेश मीणा ने भरतपुर जिले के 6 SHO के ट्रांसफर किए हैं। इसमें से तीन SHO को लाइन से थाने भेजा गया है। वहीं 2 SHO को एक थाने से हटाकर दूसरे थाने लगाया है। यह आदेश 10 तारीख को दिए गए लेकिन, ऑर्डर आज सामने आये। शहर कोतवाली के थाना अधिकारी तेजपाल सैनी होंगे एसपी राजेश मीणा ने भरतपुर शहर कोतवाली पर तेजपाल सैनी को लगाया है। इससे पहले शहर कोतवाली पर रामनिवास मीणा SHO के पद पर तैनात थे। भरतपुर उद्योग नगर थाने पर राजेश गुर्जर को थाना अधिकारी लगाया गया है। इससे पहले उद्योग नगर थाने पर पवन यादव SHO के पद पर तैनात थे। तीन SHO को पुलिस लाइन से थाने पर भेजा गया भुसावर थाने पर राजेश कुमार मीणा को थाना अधिकारी के पद पर लगाया गया है। इससे पहले राजेश कुमार मीणा पुलिस लाइन में तैनात थे और भुसावर थाना अधिकारी का पद राजेश कसाना के पास था। उच्चैन थाने पर राजवीर सिंह को SHO लगाया गया है। पवन यादव को उद्योग नगर से खेड़ली मोड़ थाने लगाया गया उद्योग नगर से हटाकर SHO पवन यादव को खेड़ली मोड़ लगाया गया है। इससे पहले खेड़ली मोड़ थाने पर थाना अधिकारी का पद खाली था। भरतपुर महिला थाने पर राम दयाल मीणा को थाना अधिकारी के पद पर लगाया गया है। इससे पहले महिला थाने के चार्ज DST इंचार्ज मुकेश बैरवा के पास था।