भरतपुर में सोमवार को दूसरे दिन भी एसआई भर्ती एग्जाम 72 सेंटर पर हो रहे है। यहां 21070 अभ्यर्थी पेपर दे रहे हैं। सेंटर में एंट्री से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में एंट्री से पहले एक महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल और बालों में हेयर बैंड को निकलवाया गया। हर अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी की गई 72 सेंटर पर 21070 अभ्यर्थी पेपर दे रहे हैं। सभी कैंडिडेट्स की चैकिंग की गई। इस दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच कर सभी को सेंटर में एंट्री दी गई। एंट्री से पहले सभी अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी की गई। जिले में सभी सेंटर के लिए 12 सतर्कता दल बनाए गए हैं। जो हर सेंटर पर जाकर मौका मुआयना किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात शहर में भी जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिससे अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो। अभ्यर्थियों को जाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने शाम के रूट की सभी बसों को डीग, धौलपुर और नदबई रूट पर लगाया है। जिससे अभ्यर्थियों को जाने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा बस स्टैंड पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।