भरतपुर के मथुरा गेट इलाके में सुजान गंगा नहर में एक व्यक्ति गिर गया। राहगीरों ने रस्सी डालकर व्यक्ति को सहारा दिया। इसके बाद नाव की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल उसकी हालत सही है और पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। नहर की बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक आया चक्कर चौबुर्जा चौकी इंचार्ज राकेश मान ने बताया - सतीश बंसल (58) निवासी बिहारी जी मंदिर के सामने नहर की बाउंड्री पर बैठे थे। अचानक उन्हें चक्कर आया और वे सीधे सुजान गंगा नहर में गिर गए। सतीश को नहर में गिरते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया और तुरंत चौकी पर सूचना दी। रस्सी से सहारा दिया, नाव से निकाला लोगों ने नहर में रस्सी डालकर सतीश को सहारा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने नाव की मदद से सतीश को किनारे पर लाया गया और सुरक्षित बाहर निकाला गया। नहर से निकालने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत सही बताई जा रही है।