मौसम विभाग ने भरतपुर में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज जिले में बादल छाए हुए हैं। किसी भी समय बारिश होने की आशंका है। जब से मानसून आया है तब से जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। किसानों को भी बारिश की सख्त जरूरत है। तापमान 35 से 40 के बीच बना हुआ है पिछले कई दिनों से उमस ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। हालांकि तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। चेतावनी के अनुसार सुबह से जिलेभर में बादल छाए हुए हैं। फसल के लिए पानी की जरूरत तेज हवाएं चल रहीं हैं। कल भी मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी थी लेकिन, कल बारिश नहीं हुई कल भी बढ़ती उमस से लोग परेशान थे। इसके अलावा किसानों ने खेतों में फसल बोई हुई है। इसलिए किसानों को भी फसल के लिए पानी की सख्त जरूरत है। अगर समय पर बारिश नहीं हुई तो, किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।