भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में एक महिला बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी मिली। खेत के आसपास स्थित होटल और ढाबे मालिकों ने जब महिला को देखा तो, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला भी अभी बयान देने की हालत में नहीं है। खेत में पड़ी थी महिला बेहोश सीओ ग्रामीण कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि रात में हनुमान तिराहे के पास एक खेत में महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। महिला को उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला कांस्टेबल को उसकी निगरानी के लिए लगाया गया है। डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया है। अभी महिला बेहोशी की हालत में महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है। महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला के बयान के बाद ही पता लग पाएगा कि इसके साथ कोई घटना हुई है। यह फिर यहां कैसे आई। आसपास भी पूछताछ की गई लेकिन, महिला का कुछ पता नहीं लग पाया है।