भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के पीहर पक्ष को शक है कि कीर्ति की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है। ससुराल वाले कीर्ति को दहेज के लिए परेशान करते थे। कीर्ति के गले पर निशान भी मौजूद हैं। दहेज से संतुष्ट नहीं थे ससुराल वाले रोहित निवासी बसैया थाना अछनेरा जिला आगरा ने बताया कि मेरी छोटी बहन कीर्ति की शादी 5 साल पहले पवन निवासी इकरन थाना चिकसाना के साथ हुई थी। मेरे परिवार वालों ने शादी में करीब 8 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही कीर्ति का पति पवन, सास फूलो देवी, ससुर घमंडी सिंह, देवर देव वीर सिंह, शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पंचायत में होता रहा राजीनामा दहेज की मांग को लेकर कीर्ति के ससुराल उसके साथ मारपीट करते रहे। मारपीट के बारे में कीर्ति ने अपने पीहर पक्ष से कई बार शिकायत कि लेकिन, कई बार पंचायत आयोजित करवाई गई। जहां कीर्ति के पीहर पक्ष ने हमेशा यह विश्वास दिलाया कि अब वह कीर्ति के साथ मारपीट नहीं करेंगे और न ही दहेज मांगेंगे। देवर प्रताड़ित करने के उकसाता था कीर्ति का देवर देव वीर फौज में नौकरी करता है उसका भी विवाद उसकी पत्नी से चल रहा है। देव वीर की सह पर ही कीर्ति के साथ मारपीट की जाती थी। 3 महीने पहले कीर्ति ने अपने भाई रोहित को बताया था कि देव वीर ने फोन कर अपने परिवार वालों से कहा था कि वह कीर्ति की हत्या कर दें। उसके बाद वह पवन की शादी कहीं दूसरी जगह करवा देंगे। कल भाई को बताया महिला की मौत के बारे में 6 अप्रैल को रोहित के पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया की कीर्ति की मौत हो गई है। कीर्ति के पीहर पक्ष के लोग तुरंत उसके ससुराल पहुंचे। ससुराल में कीर्ति का शव पड़ा हुआ था। कीर्ति के गले पर निशान थे। जिसके बाद उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया। भाई बोला बहन को गला दबाकर मारा चिकसाना थाना पुलिस ने कीर्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया। कीर्ति के भाई को शक है कि कीर्ति का गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कीर्ति के भाई ने पुलिस को FIR दे दी है। पुलिस मामले की कर रही जांच सीओ ग्रामीण कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि कल के महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। महिला के परिजनों ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।