भजन गायक छोटू सिंह रावणा और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच चल रही सियासी तकरार तूल पकड़ती जा रही है। ताजा मामला राजसमंद के मंगटिया गांव का है। शुक्रवार देर रात गांव में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान छोटू सिंह के मंच पर पहुंचते ही भाटी समर्थकों ने उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। मंच के सामने खड़े हो की नारेबाजी रात करीब 11.30 बजे भजन गायक जैसे ही मंच पर पहुंचे, विधायक रविंद्र भाटी के कुछ युवा समर्थकों ने उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने कार्यक्रम का भी विरोध किया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, समर्थक मंच के सामने खड़े होकर छोटू सिंह का लगातार विरोध करते रहे। हालांकि ग्रामीणों और आयोजकों ने युवकों को शांत कर स्थिति को संभालने का प्रयास भी किया। समर्थक बोले मेवाड़ में जहां जाओगे, हम विरोध करेंगे करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों की समझाइश के बाद गर्माए माहौल पर काबू पाया जा सका। हालांकि जाते-जाते समर्थकों ने छोटू सिंह को को चेतावनी भी दे डाली। उन्हाेंने कहा कि वो मेवाड़ में जहां भी कार्यक्रम करेंगे, अब वहां उनका इसी तरह विरोध किया जाएगा। गौरतलब है कि भजन गायक छोटू सिंह और विधायक रविंद्र भाटी के बीच यह विवाद 2023 के विधानसभा चुनाव से ही चला आ रहा है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर टिप्पणी और मोबाइल पर धमकी के कथित आरोपों के बाद मामला और गरमा गया है।