पाली | भारत विकास परिषद की प्रथम प्रांतीय परिषद् बैठक एवं दायित्व ग्रहण समारोह बाड़मेर में हुआ। पाली शाखा को श्रेष्ठ शाखा के सम्मान से नवाजा गया। पाली शाखा सचिव जयशंकर त्रिवेदी के अनुसार प्रांत कार्यकारिणी की ओर से राधेश्याम रंगा और जगदीश प्रसाद शर्मा ने दायित्व ग्रहण की प्रक्रिया कराई। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. महेंद्र गहलोत ने परिषद के कार्यों पर विचार रखे, जबकि प्रांतीय महासचिव डॉ. दिनेश कुमार पैड़ीवाल ने 2026-27 के लक्ष्यों की रूपरेखा बताई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा ने संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया।