भीलवाड़ा की गांधीनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और इसके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गांधीनगर थाना प्रभारी आरपीएस नेहा राव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अहिंसा बंगलो के सामने 80 फीट रोड पर एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है।इस पर वहां पहुंचे तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने इसे पकडा और पूछताछ की तो यह घबरा गया। इसने अपना नाम शिवा बताया। बिना लाईसेंस पिस्टल मिली इसकी तलाशी ली तो इसकी जींस की पेंट में लेफ्ट साइड में कमर के पास एक पिस्टल लगी मिली, चेक किया तो यह पिस्टल अनलोड होकर मैगजीन लगी हुई थी।पुलिस ने जब इससे हथियार रखने से संबंधित लाइसेंस के बारे में पूछताछ की तो इसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। जिस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।फिलहाल पुलिस इससे अवैध हथियार खरीद फरोख्त के बारे में डिटेल इन्वेस्टिगेशन में लगी है। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने गई टीम में गांधीनगर थाना प्रभारी नेहा राव, एएसआई, सुनील हेड कांस्टेबल भगवानदास और कांस्टेबल बालवीर शामिल रहे। इसको किया गिरफ्तार पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ शिवकुमार पिता ओमप्रकाश भदोरिया निवासी हरदोई यूपी हाल आजाद नगर भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है।