श्रीहनुमान महोत्सव के अवसर पर भीलवाड़ा में हनुमान जी को काजू-बादाम, आखरोट का चोला पहनाया गया। शहर के माणिक्य नगर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा का ड्राई फ्रूट से श्रृंगार किया गया है। इससे पूर्व शहर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर परिसर में दोपहर में महाआरती और शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं बालाजी मार्केट स्थित हनुमान मंदिर में 24 घंटे लगातार हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया है। सोने के चोले से किया शृंगार, फूलों का बंगला बनाया। बालाजी मार्केट स्तिथ बालाजी मंदिर में मंगलवार से तीन दिवसीय श्री राम स्तुति ज्ञान तुलसीकृत रामचरितमानस के साथ संगीतमय रामायण पाठ के आज समापन होंगे। मंदिर में आकर्षक सजावट की गई है, मंदिर में वृंदावन के कलाकारों द्वारा फूलो का बंगला सजाया गया है । सुबह 6:15 बजे आरती की गई उसके बाद ध्वजा स्थापित हुई और 24 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ। सुबह 9 बजे रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे बालाजी के स्वर्ण चोला और 56 भोग के दर्शन होंगे और महाआरती का आयोजन होगा उसके बाद दोपहर में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बालजी को लगाया केसर काजू कतली भोग संकट मोचन हनुमान मंदिर में महंत बाबू गिरी बल सानिध्य में हनुमान जन्मोत्सव पूरे भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से बालाजी महाराज की विशेष सेवा पूजा अर्चना की जा रही है। जन्मोत्सव के मौके पर हनुमान जी महाराज को केसर काजू कतली का भोग लगाया जा रहा है।दोपहर 12 बजे के बाद महाआरती की जाएगी और भक्तों में प्रसाद का वितरण होगा। शाम को सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन शहर के हंसमुखी बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को बालाजी महाराज का रुद्राभिषेक किया गया था और उसके बाद से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। बालाजी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया,दोपहर बाद महाआरती होगी और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम को 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा।शहर के सभी छोटे बड़े हनुमान मंदिर में भक्ति भाव के साथ हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।