भीलवाड़ा में रविवार को नीट-यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पांच केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें 2218 अभ्यर्थी शामिल हुए। राजेन्द्र मार्ग परीक्षा केंद्र पर सख्त जांच के तहत पानी की बोतल बाहर रखवाई गई और जूते-चप्पल उतरवाने के बाद ही एंट्री दी गई। दोपहर 1:30 बजे तक डाक्यूमेंट्स चेकिंग, थंब इंप्रेशन और फोटो स्कैन के बाद कैंडिडेट्स को अंदर भेजा गया। पांच केंद्रों पर परीक्षा, ज्यादातर को मिला स्थानीय सेंटर एग्जाम के लिए भीलवाड़ा शहर में कुल 5 सेंटर बनाए गए हैं, जो सभी सरकारी स्कूलों में हैं। इस परीक्षा में 2218 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें से करीब 90 प्रतिशत स्टूडेंट्स को स्थानीय केंद्र ही आवंटित किए गए। भीलवाड़ा के राजेन्द्र मार्ग स्थित परीक्षा केंद्र पर एंट्री से पहले कैंडिडेट्स की कड़ी जांच की गई। गेट पर ही पानी की बोतल बाहर रखवाई गई और जूते-चप्पल उतरवाकर आगे की प्रक्रिया में भेजा गया। गेट पर लगी लाइन, समय सीमा तक एंट्री परीक्षा से पहले सेंटर्स के बाहर स्टूडेंट्स की लंबी लाइन नजर आई। सभी को दोपहर 1:30 बजे तक हर हाल में केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। समय के बाद किसी को एंट्री नहीं दी गई। डाक्यूमेंट्स चेकिंग के बाद ही प्रवेश एंट्री से पहले स्टूडेंट्स के डाक्यूमेंट्स की जांच की गई। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही उन्हें आगे की प्रक्रिया में भेजा गया। थंब इंप्रेशन और फोटो स्कैन से वेरिफिकेशन सुरक्षा के तहत हर स्टूडेंट का थंब इंप्रेशन लिया गया और फोटो स्कैन किया गया। इसके साथ ही डबल और ट्रिपल क्रॉस चेकिंग की गई, जिससे पहचान की पुष्टि हो सके। सख्त नियम, रुमाल और नैपकिन तक पर रोक सुरक्षा के लिहाज से नियम सख्त रखे गए। स्टूडेंट्स को रुमाल और नैपकिन तक ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही एक-एक कर एंट्री दी गई।