भीलवाड़ा शहर में आज इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते साढ़े चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग के अनुसार 11 केवी सूचना केंद्र फीडर से जुड़े मेन मार्केट और आसपास के कई इलाकों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पावर कट रहेगा। इस दौरान लाइन में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली कटौती का असर एवीएनएल के सहायक अभियंता ने बताया कि भोपालगंज, नेहरू पैलेस, सेवा सदन रोड, गंभीर अस्पताल क्षेत्र, वीर सावरकर चौक, आर्य समाज रोड, रोडवेज बस स्टैंड के सामने का क्षेत्र, प्रताप टॉकीज, भदादा बाग, सूचना केंद्र चौराहा और सीताराम की बावड़ी के आसपास के इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।