भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को कार्रवाई की है। एसीबी ने शहर के कोतवाली थाने में तैनात कॉन्स्टेबल रज्जाक को 6 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्रारम्भिक सूचना के अनुसार लेनदेन का मामला निपटाने की एवज में कांस्टेबल ने 20 हजार रुपए के रिश्वत की मांग की थी। ऐसे में जब शिकायतकर्ता उसके बताए जगह नागौरी गार्डन पर राजा ज्यूस सेंटर पर पहुंचा। वहां कॉन्स्टेबल पहले से बैठा हुआ था। जैसे ही कॉन्स्टेबल ने रुपए लिए और बाइक पर लगे बैग में रख रह था। वैसे ही ACB ने उसे पकड़ लिया। कांस्टेबल परिवादी को परेशान कर रहा था भीलवाड़ा की ACB फर्स्ट को शिकायत मिली कि परिवादी के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज एक मामले में उसे थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा है और जल्दी कार्यवाही करने की ऐवज में आरोपी कांस्टेबल की ओर से रिश्वत घूस मांगी जा रही है। 15 हजार पर राजी हुआ, 5 हजार ले लिए थे एएसपी पारस मल ने बताया- परिवादी ने ब्यूरो कार्यालय भीलवाडा प्रथम पर इस मामले की रिपोर्ट दी की फाइल में जल्दी कार्यवाही करने के नाम पर कोड वर्ड 20 हजार रुपए की मांग की गई। उसके बाद 15 हजार रुपए लेने पर राजी हुए, और 5 हजार रुपए ले लिए। अब 10 हजार की मांग की जा रही है। रुपए जैसे ही बैग में रखे पकड़ा गया इस पर मंगलवार को पीड़ित 6 हजार रुपए लेकर कांस्टेबल द्वारा बताई जूस की दुकान पर पहुंचा। यहां कांस्टेबल ने रुपए लेकर कर अपनी बाइक की के ऊपर लगे कपडे के छोटे बैग में रखे जिसे टीम ने बरामद कर लिए। टीम आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई कर रही है।