भीलवाड़ा शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ला चौराहे पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से सोने की चेन छीन ली। शास्त्री नगर निवासी श्वेता जैन अपनी 10 साल की बेटी के साथ बाजार जा रही थीं, तभी पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर करीब डेढ़ तोला वजनी चेन खींच ली। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह था मामला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर बडला चौराहे का है, यहां शास्त्री नगर से श्वेता जैन अपनी 10 साल की बेटी के साथ मार्केट की ओर आ रही थी। इसी दौरान नाले के पास पीछे से बाइक पर 2 युवकों ने झपट्टा मारा और उसकी डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन खींच ली। बदमाशों ने पीछे बैठी उसकी बेटी के गले में पहना चेन पर भी झपट्टा मारा लेकिन उसकी चेन नहीं खींच पाए। इस दौरान बेटी के पेट में हल्की चोट आ गई। लोग आए तब तक बदमाश भाग निकले अचानक हुई इस वारदात के बाद श्वेता घबरा गई उसने चीख-पुकार मचाकर लोगों को इकट्ठा किया लेकिन तब तक बाइक सवार दोनों बदमाश चेन छीनकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला से वारदात की जानकारी ली।फिलहाल पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर नाकाबंदी कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू की। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करवाई है कोतवाल शिवराज ने बताया कि एक महिला के साथ चैन स्नेचिंग की वारदात हुई है, फिलहाल सभी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई है, बाइक सवार दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। अचानक से वारदात हुई कुछ समझ नहीं पाई वारदात का शिकार श्वेता ने बताया कि मैं अपनी स्कूटी पर शास्त्री नगर से बाजार आ रही थी,बडला चौराहा नाले के वहां पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और मेरी सोने की चेन खींच भाग निकले। उन्होंने पीछे बैठी मेरी गुड़िया के गले से भी चेन खींचने की कोशिश की और फिर इसको धक्का देकर भाग निकले।