भीलवाड़ा में हाथीभाटा चौराहे पर मंगलवार रात चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते सभी के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मामला कोटड़ी थाना क्षेत्र के हाथीभाटा का है। चलती कार में अचानक भड़की आग भीलवाड़ा का सोनी परिवार जलझूलन महोत्सव के बाद कोटड़ी चारभुजानाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हाथीभाटा चौराहे के पास कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती कार में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार जलने लगी। सड़क पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड पहुंचने तक कार जलकर राख थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया- कार में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट और टेक्निकल एरर को आग लगने का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।