भीलवाड़ा में रविवार को कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षा सेंटरों पर स्टूडेंट्स को ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी जांच से गुजरने के बाद ही एंट्री दी गई। इस दौरान कई स्टूडेंट्स के हाथ में बंधे धागे उतरवाए गए, जींस के बटन कटवाए गए और कई महिला कैंडिडेट्स के दुपट्टे सेंटर के बाहर रखवाए गए। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, थंब इंप्रेशन, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बाद ही स्टूडेंट्स को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। हर स्टूडेंट की हुई ट्रिपल लेयर जांच राजेंद्र मार्ग सेंटर के केंद्राधीक्षक राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से हो रही कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा के लिए राजेंद्र मार्ग स्कूल में 552 स्टूडेंट्स अलॉट किए गए हैं। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार सभी स्टूडेंट्स की ट्रिपल लेयर चेकिंग की जा रही है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ थंब इंप्रेशन लिया गया और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी करवाई गई। धागे उतरवाए, जींस के बटन कटवाए सुरक्षा जांच के दौरान स्टूडेंट्स के हाथों में बंधे धागे उतरवाए गए। कई स्टूडेंट्स की जींस पर लगे बटन भी कटवाए गए। कई महिला कैंडिडेट्स को अपने दुपट्टे सेंटर के बाहर रखने पड़े। सभी सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा सेंटर में प्रवेश दिया गया। अच्छे पेपर के लिए की प्रार्थना परीक्षा शुरू होने से पहले कई स्टूडेंट्स भगवान से अच्छे पेपर की कामना करते नजर आए। इसके बाद तय समय पर परीक्षा शुरू हुई।परीक्षा में भीलवाड़ा की भौगोलिक और औद्योगिक पहचान से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए।प्रश्नपत्र में पूछा कि "मेजा बांध किस नदी पर है? जिसके विकल्पों में कोठारी, बनास, गंभीर और जाखम नदियां शामिल थीं। 41 सेंटरों पर दो पारियों में हुई परीक्षा भीलवाड़ा में कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए 41 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 21 सरकारी और 20 प्राइवेट सेंटर शामिल हैं। फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक 12,720 में से 10,009 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,711 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 78.69 प्रतिशत रही। सेकंड शिफ्ट दोपहर तीन से शाम 6 बजे हुई। जिसमें 9,922 परीक्षार्थी उपस्थित और 2,798 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 78 प्रतिशत रहीं। जिले में 78.35 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।