भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में बुधवार को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि 11केवी सिंधु नगर और सालासर बालाजी फीडर तेज सिंह सर्किल, श्याम विहार, ज्योति नगर, मुहम्मदी कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, गांधी सागर तालाब के सामने, भवानी नगर, सुंदरम् रिसोर्ट, लक्ष्मी नगर, हनुमान कॉलोनी, शास्त्री नगर विस्तार। इसी तरह बड़ला चौराहा, स्विफ्ट कॉलेज, मंगलम प्लाजा ,इंद्रा कॉलोनी, हरनी रोड, कनक पेट्रोल पम्प, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, संवारिया रिसोर्ट, गोकुलम् विलास, वैभव नगर,न्यू हाउसिंग बोर्ड, कीर्ति नगर, हुसैन कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, सालासर बालाजी, भोपालपुरा रोड के आस पास से संबंधित क्षेत्र। 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद 11केवी सुभाष नगर थाना फीडर श्री गेस्ट हाउस, वर्धमान कॉलोनी, घाटा रानी चक्की, सुभाष नगर थाना, प्रज्ञा भवन, कृष्णा हॉस्पिटल, बांगड़ हॉस्पिटल, आरसी व्यास सेक्टर नंबर 8, विद्युत नगर व संजय कॉलोनी के आसपास संबंधित क्षेत्र में 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने जरूरी काम तय समय से पहले निपटाने की अपील की है ताकि उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।