भीलवाड़ा शहर के पशु चिकित्सालय के पास नगर निगम अपनी जमीन का कब्जा लेने पहुंची तो आसपास के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद निगम की टीम बिना कार्यवाही किए लौट गई। निगम द्वारा कुछ समय बाद में कार्यवाही की जाएगी। लोगों की बात सुनने के बाद कार्यवाही की जाएगी नगर निगम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अखेराम बड़ौदिया ने बताया कि पशु चिकित्सालय के पास नगर निगम की जमीन है, जिसका कब्जा छुड़ाने के लिए हम यहां पर आए हैं। कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है, जबकि ये लोग हाईकोर्ट से केस हार चुके हैं, फैंसला नगर निगम के पक्ष में आया है। इन लोगों का कहना है कि हमारा वकील आ जाए, आप हमारी बात सुन लीजिए, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नगर निगम यहां से कचरा हटा रही है और कचरा हटाने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह था जमीनी विवाद जमीन का टाइटल यह है कि नगर निगम के नाम यह जमीन है। पहले 1995 के आसपास अंजुमन स्कूल ने इस जमीन की मांग की थी, लेकिन स्कूल कमेटी शुल्क राशि जमा नहीं करवा पाई। इसके बाद सरकार ने इसे निरस्त कर दिया। इसके बाद हाईकोर्ट में केस चला। अभी यह नगर निगम का टाइटल है, नगर निगम के नाम यह जमीन है और कोर्ट से भी नगर निगम के नाम फैसला हो चुका है। यहां पर केबिन लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था। जिसे हटाकर डीएमएफटी के माध्यम से इस जमीन को इस्तेमाल किया जाएगा, इसकी चारदीवारी करवाने के बाद काम में लिया।