भीलवाड़ा में शनिवार को एरिया डोमिनेशन के तहत 118 टीमों के 469 पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की। 457 संभावित और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर हत्या, लूट, डकैती समेत विभिन्न मामलों में वांटेड अपराधियों सहित कुल 329 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 9 आबकारी एक्ट के मामले दर्ज किए। साथ ही 26 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और शराब बनाने के लिए तैयार 8275 लीटर वॉश को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। हिस्ट्रीशीटर और गंभीर मामलों के आरोपी भी गिरफ्तार एएसपी मुख्यालय राजेश आर्य ने बताया कि अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और इनामी श्रेणी के 30 अपराधियों को पकड़ा गया। वहीं हत्या, लूट और डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांटेड 3 आरोपी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के मामलों में 5 आरोपी तथा सामान्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। 166 वारंटी भेजे जेल, 105 असामाजिक तत्व भी पकड़े पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंटों की तामील करते हुए 166 वारंटियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। इसके अलावा शांति भंग करने के आरोप में 105 असामाजिक तत्वों को भी गिरफ्तार किया गया। आगे भी जारी रहेगा अभियान एएसपी राजेश आर्य ने कहा - जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। आमजन में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में कानून का डर बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। देखें … कार्रवाई की अन्य तस्वीरें