भीलवाड़ा के कुछ क्षेत्रों में आज इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते तीन से चार घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने कार्य पावर कट से पहले करने की बात कही ताकि उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े । ये क्षेत्र होंगे प्रभावित एवीएनएल के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि 18 जुलाई शनिवार को माली खेड़ा फीडर से जुड़े माली खेड़ा, बलिया खेड़ा, गतारानी माताजी, बीड़ा के माताजी, राजीव गांधी कच्ची बस्ती, गयरस माता के सामने तथा माली खेड़ा फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में 8 से 12 बिजली बंद 11 केवी हरनी फीडर से जुड़े क्षेत्र जिनमे चंद्रशेखर आजाद नगर सेक्टर-1 से 7, ग्राम भारती, सज्जन विला, शांति टावर, इंडेन गैस एजेंसी, आजाद नगर एम सेक्टर, बीएमडी होटल, गर्ग डिपार्टमेंट स्टोर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 1 से 4 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद 11 केवी नाकोड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों जिनमे लक्ष्मी विशाल, स्वास्तिक थ्रेड, मुकेश शूटिंग, लालनी, न्यूटेक, ग्लोबल, सूरज, रंजन फेब्रिक्स, रंजन शूटिंग, महक, दलपत, विमल भाटी, माधव, आरती, शांता, स्काई, शीतल सहित नाकोड़ा फीडर से जुड़े औद्योगिक एवं आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। तय समय पर कर लें आवश्यक काम विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपने कार्य पावर कट से पहले करने की बात कही ताकि उन्हें असुविधा का सामना ना करना पड़े।