भीलवाड़ा में इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस कार्य के चलते आज शुक्रवार (17 जुलाई) को कुछ क्षेत्रों में 7 घंटे और कुछ क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। सात घंटे का पावर कट सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, जबकि चार घंटे की बिजली कटौती सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक की जाएगी। इस दौरान 10 से अधिक कॉलोनियां और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। ये क्षेत्र भी होंगे प्रभावित एवीएनएल के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, न्यू हाउसिंग बोर्ड, सोनी हॉस्पिटल, रांका हाउस, भोपालपुरा, शास्त्री नगर सेक्टर-सी, नीलकंठ कॉलोनी और एलटीसी कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चार घंटे बिजली बंद रहेगी। वहीं तिलक नगर सेक्टर-5, 6, 7, 8 और 9, कृष्ण कुंज, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव, आदर्श विहार, गोकुल विहार, राधे नगर, श्री विहार और इम्पीरियल प्राइम सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सात घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।