भीलवाड़ा में मंगलवार को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से समय रहते जरूरी कार्य पूरे करने की अपील की है। इन क्षेत्रों में नहीं रहेगी बिजली एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि 33 केवी सांगानेर जीएसएस से जुड़े सांगानेर गांव, विनायक रेजिडेंसी, चित्रकूट नगर, शर्मा हॉस्पिटल, मोती बावजी, नारायणी माता सर्कल, उत्सव रिसॉर्ट, गोकुलधाम सोसायटी, वीएसपी नगर सेक्टर-ए व आर, आयाम सोसायटी, पीस पार्क, महिला आश्रम कॉलेज के पीछे का क्षेत्र, कोठारी नदी किनारा, सांगानेर रोड, काली मगरी, प्रगति नगर, मोती नगर, बालाजी खेड़ा और गाडोलिया बस्ती में बिजली बंद रहेगी। ग्रामीण इलाकों में भी रहेगा असर मेडिकल कॉलेज, कच्ची बस्ती, सुंदर नगर, कावली खेड़ा, आकोला रोड, सालरा गांव, बायपास रोड, श्रीजी सिटी, निधिवन कॉलोनी, एमपीएस स्कूल, छापरी, छापरी चौराहा, कालसांस, पालड़ी, इंद्रपुरा, हुनिया का खेड़ा और तस्वारिया के आसपास के क्षेत्रों में भी निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।