भीलवाड़ा में इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते शहर के कुछ हिस्सों में आज शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया- 31 अक्टूबर को सम्बन्धित क्षेत्र 11 केवी गुर्जर बावड़ी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में तिलक नगर सेक्टर-5, 6, 7, 8 और 9, कृष्ण कुंज, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव, आदर्श विहार, गोकुल विहार, राधे नगर, विहार और इम्पीरियल प्राइम के आसपास के इलाके शामिल है। 11 केवी सेक्टर-12 फीडर के अंदर नेहरू विहार सेक्टर-12 और 13, तिलक नगर सेक्टर-11 और सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली कटौती रहेगी। 11 केवी नेहरू रोड फीडर से जुड़े आर. के. कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी की गली नंबर 1 से 10 तक, लोकपीड़ा कॉम्लेक्स, लव गार्डन, प्राइवेट बस स्टैंड, कल्याणी आई हॉस्पिटल, आर सी व्यास सेक्टर नंबर 8 और लव गार्डन के आसपास के क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने जरूरी काम तय समय से पहले निपटाने की अपील की है ताकि उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।