भीलवाड़ा के पटरी पार क्षेत्र में आज मंगलवार को 8 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान गांधी नगर ग्रिड से जुड़े पटरी पार के दर्जनों रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। गांधी नगर ग्रिड से जुड़े इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया - 33/11 केवी गांधी नगर ग्रिड से जुड़े रिद्धि-सिद्धि, नाथनी जी की होटल के पास, कांची रिसोर्ट, श्री एलॉय, पुराना राजस्थान पत्रिका, अनुकंपा अपार्टमेंट, पांसल चौराहा के पास इंडस्ट्रियल एरिया, बिहारी कॉलोनी, रघुवंश विहार, मीरा नगर, प्रताप की चक्की, तिवाड़ी भवन, विवेकानंद नगर, शिवनगर, वकील कॉलोनी, महाराज की होटल, सांदीपनि स्कूल, राधे कृष्ण मंदिर, अक्षरम रिसोर्ट, मोहिनी स्वीट, पांडु का नाला और चपरासी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन बाजारों और संस्थानों पर भी रहेगा असर ओल्ड आरटीओ रोड, बर्फ फैक्ट्री, चारभुजा स्क्रैप, मिर्ची मंडी, देशी दारू का ठेका, बीटीएम कॉम्प्लेक्स, होटल हर्ष पैलेस, गांधी नगर, गाडरी खेड़ा, बीएसएल फैक्ट्री, कांचीपुरम, निम्बार्क आश्रम, बसंत विहार पार्क के पास, कमला निवास, बैंक ऑफ बड़ौदा, हर्ष दीप, लैंडमार्क होटल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सर्किट हाउस, एसवी यार्न, दाल मिल, दैनिक भास्कर, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र, प्रताप नगर स्कूल, आजादनगर के ए और बी सेक्टर, ला ईडन होटल, देव छाया और एसके प्लाजा क्षेत्र भी बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे। आजादनगर सहित कई इलाकों में भी बंद रहेगी सप्लाई आजादनगर चौराहा, मूंदड़ी के बालाजी, ईएसआई आजादनगर, संचेती कॉलोनी, होटल रणबंका, दधिमती मंदिर, पुर रोड, ओम टावर, चर्च रोड, शनि मंदिर, भालेश्वर भवन, देवनारायण मंदिर, भेरू कॉम्प्लेक्स, सिलावट मोहल्ला, अभिषेक मार्केट, नाहर पेट्रोल पंप, टेक्सटाइल मार्केट, ए, बी, सी, डी, ई, एफ ब्लॉक, रौनक मार्केट, सीधी प्लाजा, अंबाजी मार्केट और गंगापुर चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।