भीलवाड़ा शहर के अलग अलग एरिया में इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते बुधवार को तीन से चार घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने कार्य पावर कट से पहले करने की बात कही ताकि उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े । ये क्षेत्र होंगे प्रभावित एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया- सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि 11 केवी आज़ाद एल, रामधाम के पीछे, पीएफसी रेस्टोरेंट, बीएसएल गेस्ट हाउस, माहेश्वरी स्कूल, कुंभा सर्किल, शर्मा क्लिनिक, पोखर आलू बड़ा, पुराना बस स्टैंड, डांगी फैक्ट्री के पीछे, बीज गोदाम, सावरिया मंदिर, महादेव कॉटन मिल, सुजुकी इंक्लेव, चित्तौड़ रोड, जयहिंद सर्किल ट्रांसपोर्ट नगर एवं आजादनगर फीडर से संबंधित क्षेत्र में आज सुबह 8 बजे से बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे बिजली बंद रहेगी दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बंद 11 केवी पटेल नगर फीडर से सम्बन्धित क्षेत्र कमला विहार, केसरिया पारस, कमला हाइट, कमला क्रिस्टल, आशिका होटल, कमला इंक्लेव, कमला पाम, कमला नैनो, सुखाड़िया स्टेडियम, समेलिया फाटक, एवं आस पास के क्षेत्र में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। तय समय पर कर लें आवश्यक काम विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपने कार्य पावर कट से पहले करने की बात कही ताकि उन्हें असुविधा का सामना ना करना पड़े।