भीलवाड़ा में मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे अचानक मौसम बदला और 15 मिनट तेज बारिश हुई। बारिश थमने के बाद फिर से धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार 7-8 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से भीलवाड़ा समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। शहर में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट’ सुबह करीब 11:30 बजे आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 7-8 अप्रैल को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से भीलवाड़ा समेत प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट’ जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 15 मिनट की बारिश में ही शहर भीगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हुई 15 मिनट की बारिश में ही शहर भीग गया। सड़कों पर पानी बहने लगा। कुछ मिनटों की बारिश में ही शहर की सफाई व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से कटी फसलों, अनज मंडियों में रखे अनाज को लेकर सचेत रहने की अपील की है। साथ ही, लोगों से बारिश और अंधड़ के दौरान बिजली के पोल और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की हिदायत दी है।