भीलवाड़ा में तंबाकू और धूम्रपान बेचने वालो के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में ये कार्यवाही की गई। शहर में स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में आने वाली विभिन्न स्कूलों के बाहर दुकानों और केबिनों से धूम्रपान और नशीले सामान को जब्त किया है। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई की स्कूलों के पास धूम्रपान बिक्री करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। शिकायत पर कार्रवाई की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य ने बताया- 7 जून को रालसा के निर्देशन में भीलवाड़ा के स्कूलों में नशा मुक्ति के तहत कार्यक्रम हुआ था। इसके तहत भीलवाड़ा के सेट असलम स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें स्टूडेंट्स ने स्कूलों के धूम्रपान के प्रोडक्ट बिकने की शिकायत की थी। स्कूलों के बाहर से तंबाकू जब्त पुलिस ने शुक्रवार को कार्यवाही को अंजाम दिया। जिसकी शुरुआत सेट असलम स्कूल से की गई। जिसके बाद महेश स्कूल, राजेंद्र मार्ग और प्रताप नगर स्कूल में कार्रवाई की गई। जहां से पुलिस के माध्यम से धूम्रपान की चीज जब्त की गई है और सख्त चेतावनी दी गई है। नशे के खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई रश्मि आर्य ने कहा कि मेरा स्कूल के बच्चों से यही कहना है कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्कूल के बाहर बीड़ी, सिगरेट, गुटका, धूम्रपान दुकान आदि की दुकानें नहीं रहेगी। इसके साथ ही शिकायत मिली थी कि स्कूलों के बाहर कुछ ओर नशीले पदार्थों की बिक्री भी की जा रही है। इस शिकायत पर थानों के साथ कोऑर्डिनेट करके इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।